लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 97,82,669 पहुंची

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को 97,82,669 पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से रोजाना नये मामलों की तुलना में दैनिक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। इससे संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,389 घटी है। देश में संक्रमण का उपचार करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,77,301 हो गई है। कुल मामलों में इलाज करा रहे मरीजों की हिस्सेदारी घटकर 2.72 प्रतिशत रह गई है।

उसने बताया, " एक महीने से अधिक समय से रोजाना नये मामलों की तुलना में दैनिक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से 20,021 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि के दौरान 21,131 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस प्रकार संक्रमण का उपचार करा रहे मामलों की संख्या में कमी दर्ज हुई है।"

मंत्रालय ने बताया कि वैश्विक रूप से अगर तुलना की जाए, तो प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या (7,397) है जो दुनिया में सबसे कम में से है । वैश्विक तौर पर औसतन 10 लाख की आबादी पर 10,149 लोग संक्रमित हैं। रूस, इंग्लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या बहुत अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए 72.99 प्रतिशत नये मरीज 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। 79.61 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 3463 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2124 और पश्चिम बंगाल में 1740 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

केरल में 4,905 दैनिक नये मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 3,314 और 1,435 नये मामले दर्ज हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 279 लोगों ने जान गंवाई है।

दैनिक मौत के 80.29 प्रतिशत मामले 10 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से सम्बन्धित हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक (66) मौतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल और केरल में कोविड-19 के कारण क्रमश: 29 और 25 मरीजों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में रोजाना होने वाली मरीजों की मौत में लगातार गिरावट हो रही है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मृत्यु दर 107 है, जो दुनिया में सबसे कम में से है, जबकि वैश्विक औसत 224 है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जबकि 1,47,901 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!