वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए पैदल यात्रियों की संख्या घटकर 23,483 : गडकरी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:49 IST2021-12-01T18:49:28+5:302021-12-01T18:49:28+5:30

Number of pedestrians killed in road accidents has come down to 23,483 in 2020: Gadkari | वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए पैदल यात्रियों की संख्या घटकर 23,483 : गडकरी

वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए पैदल यात्रियों की संख्या घटकर 23,483 : गडकरी

नयी दिल्ली, एक दिसंबर कैलेंडर वर्ष 2020 के दौरान भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए पैदल चलने वाले लोगों की संख्या 23,483 रह गई। बुधवार को संसद को यह जानकारी दी गई।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2019 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कुल 25,858 पैदल चलने वालों की मौत हो गई।

मंत्री ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या 1,31,714 थी, जबकि कैलेंडर वर्ष 2019 में 1,51,113 थी।

गडकरी ने कहा कि मंत्रालय, राज्य पुलिस से दुर्घटनाओं और मौत पर सूचना और आंकड़े हासिल करता है।

आगे विस्तार करते हुए, मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन बचाने के लिए, संसद द्वारा पारित मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 सड़क सुरक्षा पर केंद्रित है, और इसमें अन्य बातों के साथ, यातायात उल्लंघन के लिए दंड में वृद्धि, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी शामिल है। किशोर ड्राइविंग के लिए बढ़ा हुआ दंड आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पैदल चलने वालों की मौत क्यों होती है, इस पर कोई अध्ययन उपलब्ध नहीं है या अध्ययन नहीं किया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार, सड़कों पर विशेष रूप से एक्सप्रेसवे पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की गति सीमा बढ़ाने की योजना बना रही है, मंत्री ने कहा, ‘‘इस मंत्रालय के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Number of pedestrians killed in road accidents has come down to 23,483 in 2020: Gadkari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे