लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सातवें दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर देश में लगातार सात दिनों से कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 के इलाजरत मामलों में लगातार गिरावट जारी है, जो वर्तमान में 5,27,962 है।

बयान में कहा गया, ‘‘उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों से 6 लाख से कम हैं। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाजरत मामले 20,000 से कम हैं और देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है।

बयान में कहा गया, ‘‘ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 77,11,809 है। ठीक हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगभग 72 लाख (71,83,847) तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब बढ़कर 92.20 प्रतिशत हो गया है।’’

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक 8,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,210 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 83,64,086 तक पहुंच चुके हैं और 704 लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या 1,24,315 तक पहुंच गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं