लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से कम, 7893 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 अक्टूबर केरल में पांच महीने से ज्यादा समय बाद मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से घटकर 96,646 हो गई। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 7,823 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 106 और मरीजों की मौत हो गई।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के के अनुसार नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,09,619 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 26,448 पर पहुंच गई।

गौरतलब है कि केरल में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। राज्य में 19 अप्रैल को संक्रमण के 13,644 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर 1,07,330 हो गई थी। अगस्त में ओणम के त्योहार के बाद दैनिक संक्रमितों की संख्या के 30 हजार के आंकड़े को पार करने के बाद नए मामलों में कमी आ रही थी।

विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार के बाद से 12,490 और लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए जिसके बाद कोविड को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 46,85,932 हो गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 96,646 रह गई।

पिछले 24 घंटों में 86,031 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी