लाइव न्यूज़ :

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.32 लाख, पिछले 17 दिन से रोज 40 हजार से कम मामले

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,32,002 है। संक्रमण के कुल मामलों का यह 3.34 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल 26,382 नए मामले आए। पिछले 24 घंटे के दौरान 33,813 मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘पिछले 17 दिनों से रोज 40,000 से कम मामले आ रहे हैं ।’’

मंत्रालय ने कहा कि पिछले सात दिन से प्रति दस लाख आबादी पर 147 नए मामले आ रहे हैं, यह दुनिया में सबसे कम है । देश में 94,56,449 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के 76.43 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए। केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 5066 मरीज ठीक हो गए। महाराष्ट्र में 4395 और पश्चिम बंगाल में 2965 मरीज स्वस्थ हो गए। सबसे ज्यादा 5218 नए मामले केरल से आए।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 387 और मरीजों की मौत हो गयी। इनमें से 75.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 70 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल में 45 और दिल्ली में 41 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल