लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 11:46 IST

Open in App

ईटानगर, सात सितंबर अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 124 लोग कोविड-19 से उबरे जबकि 70 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इन नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,408 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कम से कम 52,507 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि स्वस्थ होने की दर मामूली रूप से सुधरकर 98.31 प्रतिशत हो गई जो एक दिन पहले 98.21 प्रतिशत थी। जाम्पा ने बताया कि पिछले दो दिनों में संक्रमण से दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 267 हो गई है।

ये मौतें वेस्ट सियांग, लोअर सुबनसिरी और तवांग में हुईं। एसएसओ ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 634 उपचाराधीन रोगी हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत है।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में अब तक 10,77,021 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिसमें सोमवार को हुई 3750 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 10,05,171 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह