लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 793, आंकड़ा पहुंचा 103201

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 20:52 IST

राजस्थान में कोरोना का पहला मामला 3 मार्च को सामने आया और 95 दिन बाद यानि 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। फिर 30 दिन यानि 5 जुलाई को राज्य आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइससे यह स्पष्ट हो गया है कि कोरोना के पहले 50 हजार पॉजिटिव मामले 158 दिन में मिले थे।प्रदेश में मिले 793 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 103201 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 147 मामले जोधपुर में सामने आए।

जयपुर: राजस्थान में 1500 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 793 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 103201 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 147 मामले जोधपुर में सामने आए।

वहीं, जयपुर में 145, कोटा में 64, अलवर में 54, अजमेर में 52, बीकानेर में 32, हनुमानगढ़ में 31, भीलवाड़ा में 30, उदयपुर में 28, नागौर में 23, सवाई माधोपुर, पाली और बांसवाड़ा में 22-22, झालावाड़ में 17, बूंदी में 16, चित्तौड़गढ़ में 14, चूरू में 11, श्रीगंगानगर में 10, सिरोही और झुंझुनू में 7-7, टोंक, राजसमंद, जालौर और बारां में 6-6, भरतपुर में 5, धौलपुर और,डूंगरपुर में 4-4 और जैसलमेर में 2 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेष में बढ़कर अब 1243 हो गई है। रविवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1703 नये कोरोना मरीज मिले थे।

राजस्थान में बेकाबू होता कोरोना का ग्राफ

राजस्थान में कोरोना का पहला मामला 3 मार्च को सामने आया और 95 दिन बाद यानि 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। फिर 30 दिन यानि 5 जुलाई को राज्य आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया। फिर केवल 15 दिन बाद 20 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 30 हजार हुई और इसके बाद केवल 10 दिन में यानि 30 जुलाई को मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार हो गई।

8 अगस्त को 50 हजार के पार, 16 अगस्त को 60 हजार के पार, 23 अगस्त को 70 हजार, 30 अगस्त को 80 हजार, 6 सितंबर को 90 हजार और अब 6 दिन में ही 12 सितंबर को 1 लाख के पार आंकड़ा पहुंच चुका है।

इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कोरोना के पहले 50 हजार पॉजिटिव मामले 158 दिन में मिले थे। वहीं अगले 50 हजार संक्रमित मात्र 37 दिन में ही सामने आ चुके हैं।उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 26 लाख 58 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 103201 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 84548 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1243 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 17410 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 15202 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में 15134, अलवर में 9069, कोटा में 7584, अजमेर में 5318, बीकानेर में 5249, पाली में 4610, भरतपुर में 3933, सीकर में 3166, नागौर में 2867, उदयपुर में 2860, भीलवाड़ा में 2577, धौलपुर में 2540, बाड़मेर में 2495, झालावाड़ में 2110, सिरोही में 1544, जालौर में 1499, राजसमंद में 1474, डूंगरपुर में 1307, चित्तौड़गढ़ में 1281, झुंझुनूं में 1266 और चूरू में 1262 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।वहीं, बारां में 1014, बूंदी में 970, श्रीगंगानगर में 939, बांसवाड़ा में 892, टोंक में 827, दौसा में 702, सवाई माधोपुर में 701, करौली में 696, प्रतापगढ़ में 619, हनुमानगढ़ में 597 और जैसलमेर में 532 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 1243 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 117, कोटा में 87, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 33, अलवर में 31, सीकर में 24, बाड़मेर में 23, धौलपुर में 22, राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 15, सिरोही में 15ं, जालौर में 13, बारां में 13, टोंक में 13, डूंगरपुर में 12, चित्तौड़गढ़ में 10, दौसा में 8, श्रीगंगानगर में 8, करौली में 8, झुंझुनूं में 6 और प्रतापगढ़ में 7, चूरू में 7, बांसवाड़ा में 7, झालावाड़ में 6, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया