लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,544 हुई, नौ और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2020 15:49 IST

तेलंगाना में खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक 61,294 लोग मुक्त हो चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 22,596 कोरोना वायरस मरीजों का इलाज चल रहा हैराज्य में स्वस्थ होने की दर 72.49 फीसदी है। 

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,897 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 84,544 हो गई। वहीं, इस खतरनाक वायरस से नौ और लोगों की मौत हो गई। बुधवार को एक सरकारी बुलेटिन में 11 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा गया कि नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 654 हो गई। कुल नए 1,897 मरीजों में से 479 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से सामने आए हैं।

इसके बाद मेडचल-मल्काजगिरि से 172, रंगारेड्डी से 162, संगारेड्डी से 107 और वारंगल रेड्डी से 87 मरीज सामने आए हैं। कोमारान भीम असीफाबाद में पांच मरीज मिले हैं, इसके अलावा बाकी सभी 32 जिलों से दहाई में मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.77 फीसदी है। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक 61,294 लोग मुक्त हो चुके हैं जबकि 22,596 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 72.49 फीसदी है। 

अरुणाचल प्रदेश में 61 सुरक्षाकर्मियों सहित कोरोना वायरस के 96 नए मरीज सामने आए

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बुधवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,327 हो गई। नए मामलों में 61 सुरक्षाकर्मी हैं। राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए 96 मामलों में से 27 मरीज अंजॉ जिले से, 19 राजधानी परिसर क्षेत्र से, 16 मामले पश्चिमी सियांग से, 12 मामले लोहित से, आठ मामले पापुमपारे से, छह मामले पूर्वी सियांग से, चार मामले चांगलांग जिले से, दो-दो मामले पूर्वी कामेंग और निचली दिबांग घाटी से सामने आए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा, ‘‘अर्धसैनिक बल के 61 जवान संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अंजॉ में 27, पश्चिमी सियांग में 14, पापुमपारे में सात, लोहित में छह, पूर्वी सियांग में पांच और चांगलांग में दो जवान संक्रमित हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया