लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक हुई

By भाषा | Updated: May 15, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई पिछले पांच दिन में चौथी बार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मरीजों से अधिक रही है और स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,04,32,898 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3,53,299 मरीज ठीक हुए, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 3,26,098 नए मामले सामने आए।

देश में लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 83.83 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ पिछले पांच दिन में चौथी बार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मरीजों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए लोगों में से 70.49 प्रतिशत लोग 10 राज्यों में ठीक हुए हैं।’’

आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए। इस अवधि में महाराष्ट्र में 53,249, इसके बाद कर्नाटक में 35,879, केरल में 31,319, उत्तर प्रदेश में 26,179, तमिलनाडु में 20,037, आंध्र प्रदेश में 19,177, पश्चिम बंगाल में 19,131, गुजरात में 15,365, हरियाणा में 14,577 और दिल्ली में 14,140 लोग स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने बताया कि देश में एक दिन में 3,26,098 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,43,72,907 हो गए हैं, जबकि 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है।

उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 36,73,802 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 31,091 की गिरावट आई है।

देश में कुल उपचाराधीन मामलों में से 77.26 प्रतिशत 11 राज्यों में हैं। इनमें से कर्नाटक में सर्वाधिक उपचाराधीन मामले हैं। कर्नाटक में 5,98,625, इसके बाद महाराष्ट्र में 5,21,683, केरल में 4,42,550, राजस्थान में 2,12,753, आंध्र प्रदेश में 2,03,787, तमिलनाडु में 1,95,339, उत्तर प्रदेश में 1,93,815 पश्चिम बंगाल में 1,31,792, गुजरात में 1,17,373, छत्तीसगढ़ में 1,15,964 और मध्य प्रदेश में 1,04,444 उपचाराधीन मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,890 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 72.19 प्रतिशत लोगों की मौत 10 राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 695 लोगों की मौत हुई और इसके बाद कर्नाटक में 373 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक टीके की 18 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 26,02,435 सत्रों में टीकों की 18,04,57,579 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर