लाइव न्यूज़ :

प्रमुख भारतीय शाहरों की अपेक्षा बेंगलुरू में कोविड—19 से मरने वालों की संख्या कम : मंत्री

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:24 IST

Open in App

बेंगलुरू, 18 नवंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की दर 1.1 फीसदी है जो देश के सभी प्रमुख शहरों के मुकाबले सबसे कम है ।

कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1336 नये मामले सामने आये और कोविड— 19 से 16 लोगों की मौत हो गयी थी । इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 8.64 लाख जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 11,557 पर पहुंच गया है ।

मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''बेंगलुरू में मृत्यु दर (1.1 प्रतिशत) भारत के अन्य शहरों की अपेक्षा सबसे कम है । मंगलवार को 3,36,880 मरीजों के ठीक होने और 17,707 उपचाराधीन मरीजों के साथ बेंगलुरू में संक्रमण मुक्त होने की दर 93.94 प्रतिशत है ।''

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 38,617 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 89.12 लाख हो गयी है ।

मंत्रालय के अनुसार देश में 474 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 1.30 लाख पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह