लाइव न्यूज़ :

मप्र के सीधी जिले में बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:38 IST

Open in App

सीधी, (मप्र) 20 फरवरी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 16 फरवरी को हुई बस दुर्घटना में एक और व्यक्ति का शव शनिवार को नहर में मिलने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है। लापता हुए अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के बाद तलाशी अभियान को बंद कर दिया गया है।

सतना से सीधी से जा रही बस सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास चालक सहित नहर में गिर गई थी। बस में 61 लोग सवार थे।

सीधी के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अंतिम लापता व्यक्ति अरविंद विश्वकर्मा का शव शनिवार को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव नहर में दुर्घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। विश्वकर्मा कहां के रहने वाले थे, फिलहाल यह जानकारी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पड़ोसी जिले रीवा में है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हादसे के बाद पांच दिनों से चल रहा बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है क्योंकि हादसे में मारे गये सभी लोगों के शव नहर से निकाल लिये गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान नहर के 35 किलोमीटर के हिस्से में चलाया गया। बस के नहर में गिरने से 54 लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग बच गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस