लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या दो महीने में 58,000 से कम होकर 472 हुई

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही पिछले दो महीनों में निषिद्ध क्षेत्रों (कन्टेनमेंट जोन) की संख्या 58,000 से घटकर 500 से कम रह गई।

निषिद्ध क्षेत्र ऐसे आवासीय इलाके होते हैं, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन या इससे ज्यादा हो। इसमें प्रवेश और निकास पर पूर्ण रोक रहती है और बड़े पैमाने पर जांच करने और संपर्कों का पता लगाने जैसे उपाय किए जाते हैं।

राजस्व विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 11 जिलों में कुल निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक भी निषिद्ध क्षेत्र नहीं है, जबकि पूर्वी दिल्ली में छह, मध्य दिल्ली में आठ और उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 ऐसे क्षेत्र हैं।

नई दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 176 निषिद्ध क्षेत्र हैं। उत्तरी दिल्ली में 86, दक्षिण दिल्ली में 64, पश्चिमी दिल्ली में 35, शाहदरा में 34, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 30 और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 23 ऐसे क्षेत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह