लाइव न्यूज़ :

हॉटस्पॉट की लिस्ट में शाहीन बाग का ये इलाका हुआ शामिल, दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 100, यहां देखें पूरी लिस्ट

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 21:21 IST

दिल्ली में कोरोना वारयल का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहीन बाग का एक नया एरिया हॉटस्पॉट बन गया है और कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो गई है।दिल्ली में अब तक 3108 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस का संक्रमण देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां 3108 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कदम उठा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में शाहीन बाग का एक नया हॉटस्पॉट सामना आया है और कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो गई है।

दिल्ली सरकार ने बताया, "दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो गई है, पिछले 24 घंटों में शाहीन बाग के डी-ब्लॉक का हाउस नम्बर 152 से 162 का इलाका एक नया हॉटस्पॉट बना है।"

क्या होता है कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट इलाका

कोरोना वायरस हॉटस्पॉट का अर्थ है, जहां अन्य इलाकों के मुकाबले कोविड-19 के ज्यादा मामले सामने आ रहे हों। किसी भी एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद उसे पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। वहां से ना किसी ने निकलने की इजाजत होती है और ना ही उस इलाके में बाहर से किसी के जाने की इजाजत दी जाती है। इन इलाकों की सभी दुकानों और मंडियों को भी बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लोगों के जरूरत की सामान की होम डिलीवरी की जाती है और पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जाता है।

3 हजार के पार हुई दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 हजार से ज्यादा हो गई है और अब तक 3108 लोग इस वायरस के शिकार हो चुके हैं। दिल्ली में इस महामारी से 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 877 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 30 हजार लोग

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है और अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29974 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 7026 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 22010 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया