लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 251 हुई

By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:38 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आये हैं। साथ ही नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया में छह, भागलपुर में पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 251 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 251 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में तीन पुरुष (24 35 एवं 45 वर्ष) और एक महिला (40) तथा बेउर इलाके में तीन पुरुष (35, 38 एवं 42 वर्ष) में आज कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड 19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आये हैं। साथ ही नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया में छह, भागलपुर में पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । बिहार में अबतक 15885 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं