लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हुई

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत में करीब एक महीने के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, जो 23 अगस्त को बढ़कर 30 लाख और पांच सितंबर को 40 से अधिक लाख हो गई।

आंकड़ों के अनुसार 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गई।

शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या 1,00,04,599 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

हालांकि कोविड-19 मृत्युदर में और गिरावट आने के बाद यह 1.45 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 3,08,751 है, जो कुल संक्रमितों का 3.08 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 19 दिसंबर तक कुल 16,00,90,514 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें 11,71,868 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos