लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 12:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर छह मई ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 10,521 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख को पार कर 5,00,162 हो गयी जबकि इस दौरान कोविड-19 के 17 मरीजों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2121 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

नये मामलों में 5,945 मामले विभिन्न पृथकवास केन्द्रों से आए हैं जबकि शेष मामले संपर्क के जरिये बढ़े हैं।

खुर्दा जिला कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां सर्वाधिक 1477 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद सुंदरगढ़ में 1186 और कटक में 963 मामले सामने आये हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने टि्वटर पर कोविड-19 के 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत होने की भी जानकारी दी।

खुर्दा जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद बालासोर और मल्कानगिरी में दो-दो मरीजों की जबकि बौध, देवगढ़, झारसुगुडा, क्योंझर, कालाहांडी, नयागढ़, रायगढ़, संबलपुर और सुंदरगढ़ में कोरोना के एक-एक मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 53 ऐसे लोगों की भी मौत हो गयी जो कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

ओडिशा में इस समय कोरोना के 81,585 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,16,403 मरीज इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। अब तक 1.03 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है जिसमें से 48,314 नमूनों की बुधवार को जांच की गयी।

इस बीच, राजधानी भुवनेश्वर स्थित एम्स के सूत्रों ने बताया कि कोरोना से संक्रमित विपक्ष के नेता पी के नाइक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम 54 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी के नेता नाइक का इलाज कर रही है।

गौरतलब है कि ओडिशा में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े प्रतिबंधों के साथ बुधवार से दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी