लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 332 हुई, 24 नए मामलों में 12 तबलीगी जमात के

By भाषा | Updated: April 8, 2020 05:48 IST

बुलेटिन में कहा गया कि आगरा में 10, शामली, बस्ती, फिरोजाबाद में तीन-तीन, लखनऊ और बुलंदशहर में दो-दो आजमगढ़ में एक मामला सामने आया है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 6073 नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे जिसमें से 5595 मामले नेगेटिव निकले और 314 मामले कोरोना पॉजिटिव आए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 ताजा मामले सामने के आने के साथ संक्रमित मामलों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 332 हो गई। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 24 ताजा मामले सामने आए हैं जिनमें से 12 तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 24 ताजा मामले सामने के आने के साथ संक्रमित मामलों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 332 हो गई। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 24 ताजा मामले सामने आए हैं जिनमें से 12 तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

राज्य में अब तक 176 जमाती सदस्यों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं । 27 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि आगरा में 10, शामली, बस्ती, फिरोजाबाद में तीन-तीन, लखनऊ और बुलंदशहर में दो-दो आजमगढ़ में एक मामला सामने आया है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 6073 नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे जिसमें से 5595 मामले नेगेटिव निकले और 314 मामले कोरोना पॉजिटिव आए।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 180 0180 5145 पर लगातार चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है। लेकिन आज से 100 लोगों का एक ऐसा समूह तैयार किया गया है जो मानसिक तनाव के शिकार लोगों की काउंसलिंग कर सकता है।

हेल्पलाइन नंबर मिलाने पर ऐसे लोगों की बात काउंसलर से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमित लोगों के पृथकवास के लिए 10 हजार बिस्तर तैयार हैं। अब इन्हें विस्तारित करने की रणनीति अपनाई गई है।

इसके तहत अस्पताल के बगल किसी लॉज या हॉस्टल को लिया जाएगा और वहां लक्षण विहीन लोगों को रखा जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के लिए पृथकवास वाले बिस्तरों को खाली कराया जा सके।

प्रसाद ने कहा, ‘‘ इस प्रकार हम 10 हजार बिस्तर और जोड़ सकेंगे और प्रदेश में 20 हजार लोगों की चिकित्सा व्यवस्था तैयार रहेगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां