लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या 3000 के पार, जानें राज्य के हर जिला में संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: May 28, 2020 05:24 IST

बिहार में अबतक 68262 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 918 मरीज ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 218 और रोहतास में 201 है।तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

पटनाबिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 3036 हो गये हैं । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को जो 68 नये मामले प्रकाश में आए हैं उनमें अररिया के 15, मधेपुरा के नौ, सीतामढी के छह, अरवल के पांच, सारण, दरभंगा एवं कैमूर के चार—चार, सहरसा, बेगूसराय, पूर्णिया एवं औरंगाबाद के तीन—तीन, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के दो—दो, वैशाली किशनगंज, पटना, सिवान एवं नवादा के एक—एक मामले शामिल हैं।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 218, रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 160, मुंगेर में 148, खगडिया में 143, कटिहार में 134, बक्सर में 114, जहानाबाद में 112, बांका में 106, गोपालगंज में 99, भागलपुर में 95, नालंदा में 91, पूर्वी चंपारण में 83, नवादा में 72, दरभंगा में 69, सिवान में 67, समस्तीपुर में 63, औरंगाबाद 62, वैशाली में 60, सहरसा एवं सुपौल में 57—57, गया एवं कैमूर में 53—53, मधेपुरा एवं शेखपुरा में 52—52, पूर्णिया में 48, भोजपुर एवं सारण में 47—47, सीतामढी में 45, पश्चिम चंपारण में 42, मुजफ्फरपुर में 41, अरवल में 39, लखीसराय एवं किशनगंज में 32—32, जमुई एवं अररिया में 29—29 तथा शिवहर में 07 मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में अबतक 68262 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 918 मरीज ठीक हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से महाराष्ट्र से आए 486, दिल्ली से आए 462, गुजरात से आए 301, हरियाणा से आए 187, राजस्थान से आए 107 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। बिहार में अब तक 1026 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 15.41 लाख प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के दौरान वापस आए हैं और 321 विशेष ट्रेनों से 5.29 लाख और प्रवासियों के भविष्य में आने की संभावना है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारबिहार में कोरोनापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया