लाइव न्यूज़ :

देश में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 39 दिन में संक्रमण एक लाख से बढ़कर हुई पांच लाख

By भाषा | Updated: June 27, 2020 19:59 IST

देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 384 और लोगों की जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण के 15,000 से अधिक मामले प्रतिदिन सामने आए हैं। देश में एक जून से 27 जून तक 3,18,418 नए मामले सामने आए हैं।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जून तक कुल 79,96,707 नमूनों की जांच की गई।

नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे जबकि पांच लाख का आंकड़ा पार करने में केवल 39 दिन और लगे। चिकित्सा विशेषज्ञों ने हाल में कोविड-19 के मामलों की संख्या में इतनी वृद्धि के लिए बड़े पैमाने और उचित दर पर उपलब्ध जांच की ओर इशारा किया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार चार लाख मामले दर्ज होने के छह दिन बाद देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद, संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा मृतकों की संख्या 15,685 हो गई है।

देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है-

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 384 और लोगों की जान गई है। यह लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमण के 15,000 से अधिक मामले प्रतिदिन सामने आए हैं।

देश में एक जून से 27 जून तक 3,18,418 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा जबकि 27 जून को पांच लाख का आंकड़ा छूने में मात्र 39 और दिन लगे। देश में 100 मामलों से (19 मई) को एक लाख का आंकड़ा पहुंचने में 64 दिन लगे थे जबकि तीन जून को संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई थी।

कोविड-19 के मामलों की संख्या तीन लाख पार होने में 10 दिन लगे तथा चार लाख पहुंचने में और आठ दिन लगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहली बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 21 दिन के लिए 25 मार्च को लगाया गया था। बाद में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक और इसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाई गई। बाद में फिर इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया।

‘अनलॉक 1’ के तहत सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों की अनुमति है-

देशभर में अब लॉकडाउन केवल निरूद्ध क्षेत्रों तक ही सीमित है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ‘अनलॉक 1’ के तहत सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों की अब अनुमति है। इंटरनल मेडिसिन, मैक्स हेल्थकेयर, की निदेशक डा. मोनिका महाजन ने कहा कि मामलों में तेजी से वृद्धि का कारण समझना महत्वपूर्ण है।

डा. महाजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मामलों की संख्या दोगुनी होने के लिए कई कारक हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन नियमों को हटाये जाने के बाद लोगों के व्यवहार में फिर से बदलाव आया है क्योंकि वे सामाजिक दूरी बनाये रखने के सिलसिले में जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच कराये जाने की शुल्क दर कम हुई है और जांच किट अब बड़ी आसानी से उपलब्ध है इसलिए अधिक मामले सामने आ रहे है। शहर के एक सर्जन डा अरविंद कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से मामलों की बढ़ती संख्या का एक बड़ा कारण तेजी से बढ़ती जांच भी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जून तक कुल 79,96,707 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 2,20,479 नमूनों की जांच की गई। देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। इस समय 1,97,387 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,95,880 लोग स्वस्थ हो गये हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लगभग 58.13 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हुए है।’’ अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित चौथा देश है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए