लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, दिल्ली सरकार ने अपने कई अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या बढ़ाने का सोमवार को एक आदेश जारी किया।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 3548 नए मामले आए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में मृतक संख्या 11,096 पर पहुंच गई है।

दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है कि शहर में संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर, अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना वायरस के पुष्ट या संदिग्ध मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इन अस्पतालों में लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) शामिल है, जहां बेडों की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 की जाएगी। बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल में आरक्षित बेडों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 की जाएगी तथा जीटीबी अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बेडों की संख्या 500 की जाएगी।

एक अन्य आदेश में सरकार ने कहा है कि गैर कोविड गंभीर मरीजों के इलाज से समझौता न हो और 100 या इससे अधिक बेडों की क्षमता वाले 54 बड़े निजी अस्पताल अपने आईसीयू के कम से कम 30 फीसदी बेड कोविड मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल