लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन संकट टलने के बाद बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन संकट का समाधान होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में भारी वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अस्पतालों के आईसीयू में 800 नए बिस्तर जोड़े जाने की संभावना है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने केन्द्र से दो सप्ताह के लिए 7,000 बिस्तर देने की मांग की है। अभी तक हमें 2,000 बिस्तर मिले हैं।’’

जैन ने कहा कि बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है लेकिन दिल्ली में पिछले तीन दिनों से ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर ‘‘गंभीर समस्या’’ हो रही है।

मंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा (378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन) बढ़ाया है, लेकिन दिल्ली में नए केविड केयर सेंटर के संचालन के लिए जरुरत पड़ेगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘संकट समाप्त होने के बाद बिस्तरों की संख्या में भारी इजाफा किया जाएगा।’’

जैन ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल पूरी रात ऑक्सीजन की कमी से जूझते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति लगभग समाप्त हो गयी है। इसलिए अस्पतालों को कम मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।’’

बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली के छोटे अस्पतालों को अपने मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की संकट से जूझना पड़ा, हालांकि कुछ बड़े अस्पतालों को रात को ऑक्सीजन का स्टॉक मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?