लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पुणे में बढ़ाई जा रही बिस्तरों की संख्या

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:19 IST

Open in App

पुणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे शहर में निकाय प्रशासन ने कहा है कि वह कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के वास्ते लगातार काम कर रहा है। पुणे नगर आयुक्त विक्रम कुमार ने कहा कि अभी 7,500 बिस्तर हैं जहां कोविड-19 के मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “21 मार्च को हमारे पास 3500 बिस्तर थे जिनमें से 2,200 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा थी और 290 वेंटिलेटर वाले बिस्तर थे। वर्तमान में हमारे पास 7,500 बिस्तर हैं जिनमें से 4,800 में ऑक्सीजन की सुविधा है और 550 वेंटिलेटर वाले बिस्तर हैं।”

अधिकारी ने कहा कि निकाय प्रशासन बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए काम कर रहा है और अगले सप्ताह तक 8,300 बिस्तर की योजना है।

निकाय प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने एक अस्पताल में 40 बिस्तर आरक्षित करने पर सहमति जताई है जिनमें से 20 में वेंटिलेटर की सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि सेना के अस्पताल में संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह