लाइव न्यूज़ :

उदयपुर के आयुर्वेद कॉलेज में प्रवेश सीटों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:42 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान सरकार ने उदयपुर स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के विद्यार्थियों को आरक्षण देने के मद्देनजर प्रवेश देने के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में 15 तथा स्नातकोत्तर में 10 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नियमित प्रवेश क्षमता क्रमशः 60 और 40 है। अब इसे बढ़ाकर 75 और 50 किया गया है। इस सीट वृद्धि के फलस्वरूप राज्य सरकार पर प्रति वर्ष 72.79 लाख रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

सरकारी बयान के अनुसार गहलोत के इस निर्णय से बढ़ी हुई सीटों पर पूर्व में ही प्रवेश ले चुके छात्रों का एक वर्ष का समय खराब नहीं होगा। इस विषय में वित्त विभाग की अनुमति के बिना विद्यार्थियों को अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश देने के लिए उत्तरदायी अधिकारियों अथवा कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां