लाइव न्यूज़ :

NTRO और RAW की खुफिया जानकारी के बाद वायु सेना ने किया था एयर स्ट्राइक, सेटेलाईट तस्वीरें भी हैं उपलब्ध

By विकास कुमार | Updated: March 4, 2019 19:57 IST

रॉ और NTRO ने सेना को इनपुट दिया था कि जैश के आतंकी शिविर में उस दौरान 280 मोबाइल फोन सक्रिय थे. सबसे पहले यह इनपुट NTRO ने उपलब्ध कराया था जिस पर रॉ ने भी अपनी मुहर लगाई थी.

Open in App

भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रॉ और NTRO ने सेना को इनपुट दिया था कि जैश के आतंकी शिविर में उस दौरान 280 मोबाइल फोन सक्रिय थे. सबसे पहले यह इनपुट NTRO ने उपलब्ध कराया था जिस पर रॉ ने भी अपनी मुहर लगाई थी. उच्च सूत्रों से मिले इनपुट के बाद भारतीय वायु सेना के 12 मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हवाई हमला किया था, जहां आतंकवादियों को फिदायीन हमले करने की ट्रेनिंग दी जाती थी. 

बालाकोट में हवाई हमले को लेकर वायु सेना के चीफ बीएस धनोआ ने आज प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है कि एयर स्ट्राइक बिल्कुल सटीक थी और जो हम हासिल करना चाह रहे थे उसे पूरा कर लिया गया. एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की संख्या को लेकर उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि लाशें गिननें का काम एयरफोर्स का नहीं है. 

ऐसा भी कहा जा रहा है कि खुफिया एजेंसी के पास हवाई हमले की सेटेलाईट तस्वीरें उपलब्ध है. अमित शाह ने आज एयर स्ट्राइक में 250 आतंकियों के मारे जाने की बात कही है. विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है कि बीजेपी के नेता सेना के पराक्रम पर राजनीति कर रहे हैं. ममता बनर्जी और दिग्विजय सिंह के बाद ऐसे नेताओं की भी लम्बी कतार लग गई है जो एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं. 

भारतीय वायु सेना ने भी कहा है कि उनके पास एयर स्ट्राइक के सबूत मौजूद हैं और अगर सरकार कहेगी तो इसका फुटेज जारी कर दिया जायेगा.  

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक तरफ एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो दूसरी तरफ आज बीकानेर में सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. सुबह 11:30 बजे पाकिस्तान ने हवाई घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं