लाइव न्यूज़ :

‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के सिद्धांत के मूल प्रस्तावक थे एनटीआर :पुस्तक

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिग्गज अभिनेता-राजनेता एन टी रामाराव के राजनीतिक सिद्धांत में कांग्रेस विरोधी विचाराधारा इस हद तक समाहित थी कि उन्हें ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के सिद्धांत का मूल प्रस्तावक कहा जा सकता है। एक नयी किताब में यह बात कही गयी है।

पत्रकार रमेश कांदुला ने तेलुगु देसम पार्टी के संस्थापक के बारे में अपनी किताब ‘मैवरिक मसीहा: ए पॉलिटिकल बायोग्राफी ऑफ एन टी रामा राव’ में लिखा है, ‘‘एनटीआर ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के खिलाफ बिना समझौते के लड़ाई लड़ी। कहा जा सकता है कि वह ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के दर्शन के मूल प्रस्तावक थे।’’

किताब में लिखा है कि एनटीआर ने 1980 के दशक के उत्तरार्द्ध में चेन्नई में नेशनल फ्रंट की उद्घाटन रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘अतीत में कांग्रेस ने देश को आजाद कराया और अब समय आ गया है कि देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराया जाए।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि वह केंद्र में कांग्रेस का एक लोकतांत्रिक और स्थायी विकल्प तैयार करने के लिए एनटीआर की वास्तविक चिंता पसंद करते थे। एनटीआर ने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए समान मंच पर विपक्षी दलों को लाने के लिए अथक प्रयास किये।

लेखक ने लिखा है कि एनटीआर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान केंद्र-राज्यों के संबंधों के परिप्रेक्ष्य में था जो उनका मूल राजनीतिक दर्शन था।

उन्होंने कहा, ‘‘एनटीआर भारतीय परिप्रेक्ष्य में संघवाद के बारे में बात करने वाले पहले राजनेता थे। एनटीआर से पहले भी तमिलनाडु, पंजाब और पूर्वोत्तर में क्षेत्रीय दल थे, लेकिन केंद्र-राज्यों के संबंधों को मुख्यधारा के एजेंडा में लाने का श्रेय व्यापक रूप से उन्हें दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू