लाइव न्यूज़ :

‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के सिद्धांत के मूल प्रस्तावक थे एनटीआर :पुस्तक

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिग्गज अभिनेता-राजनेता एन टी रामाराव के राजनीतिक सिद्धांत में कांग्रेस विरोधी विचाराधारा इस हद तक समाहित थी कि उन्हें ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के सिद्धांत का मूल प्रस्तावक कहा जा सकता है। एक नयी किताब में यह बात कही गयी है।

पत्रकार रमेश कांदुला ने तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक के बारे में अपनी किताब ‘मैवरिक मसीहा: ए पॉलिटिकल बायोग्राफी ऑफ एन टी रामा राव’ में लिखा है, ‘‘एनटीआर ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के खिलाफ बिना समझौते के लड़ाई लड़ी। कहा जा सकता है कि वह ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के दर्शन के मूल प्रस्तावक थे।’’

किताब में लिखा है कि एनटीआर ने 1980 के दशक के उत्तरार्द्ध में चेन्नई में नेशनल फ्रंट की उद्घाटन रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘अतीत में कांग्रेस ने देश को आजाद कराया और अब समय आ गया है कि देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराया जाए।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी आत्मकथा में लिखा था कि वह केंद्र में कांग्रेस का एक लोकतांत्रिक और स्थायी विकल्प तैयार करने के लिए एनटीआर की वास्तविक चिंता पसंद करते थे। एनटीआर ने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए समान मंच पर विपक्षी दलों को लाने के लिए अथक प्रयास किये।

लेखक ने लिखा है कि एनटीआर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान केंद्र-राज्यों के संबंधों के परिप्रेक्ष्य में था जो उनका मूल राजनीतिक दर्शन था।

उन्होंने कहा, ‘‘एनटीआर भारतीय परिप्रेक्ष्य में संघवाद के बारे में बात करने वाले पहले राजनेता थे। एनटीआर से पहले भी तमिलनाडु, पंजाब और पूर्वोत्तर में क्षेत्रीय दल थे, लेकिन केंद्र-राज्यों के संबंधों को मुख्यधारा के एजेंडा में लाने का श्रेय व्यापक रूप से उन्हें दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया