लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी की पनबिजली परियोजना को हुआ 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:42 IST

Open in App

तपोवन, आठ फरवरी केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले के रेणी क्षेत्र में आई विकराल बाढ़ से एनटीपीसी की निर्माणाधीन 480 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड परियोजना को लगभग 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

यहां तपोवन में क्षतिग्रस्त बैराज क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नुकसान का ठीक—ठीक आंकलन करने में समय लगेगा लेकिन अनुमानित 1,500 करोड़ रुपये के लगभग परियोजना को नुकसान हुआ है।

क्षतिग्रस्त तपोवन—विष्णुगाड परियोजना के पूरा होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि पहले इस परियोजना के पूरे होने की समय सीमा 2028 तय की गई थी लेकिन अब यह कब होगा यह आंकलन करने के बाद ही तय हो पायेगा।

आपदा के कारण परियोजना को हुए नुकसान को देखते हुए उसे रद्द किए जाने की आशंका के बारे में सिंह ने कहा कि इसे रोके जाने की कोई योजना नहीं है और यह फिर से शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि तपोवन में सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना और अन्य एजेंसियों की मदद से कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे में लापता लोगों में यहां काम करने वाले स्थानीय लोगों के साथ बाहरी प्रदेशों के कामगार भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू