लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्लास्टिक कचरा खरीदेगा एनटीपीसी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 00:41 IST

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबर बिजली निर्माता कंपनी एनटीपीसी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उसके अधिकार क्षेत्र में निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को खरीदने का करार किया है। एनटीपीसी प्राधिकरण से प्रतिदिन 20 टन प्लास्टिक कचरा खरीदेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच यह करार बृहस्पतिवार को हुआ।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य अधिकारी सलील यादव ने बताया, ‘‘ग्रेटर नोएडा का रेमिडिएशन प्लांट लखनावली में बना हुआ है। जहां कचरे का बंटवारा किया जाता है और उसमें शामिल करीब 50 फीसदी घरेलू (सड़ने-गलने वाले) से खाद बनाया जाता है। 25 फीसदी कचरे प्रोसेस कर मिट्टी में बदला जाता है, जिसका इस्तेमाल सड़क या गड्ढों की भराई में किया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि शेष 25 फीसदी कूड़ा प्लास्टिक वेस्ट होता है।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी का अनुसंधान एवं विकास केन्द्र प्रतिदिन करीब 20 टन प्लास्टिक कचरा प्राधिकरण से खरीदेगा।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की योजना प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने की है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

एनटीपीसी से शास्वतम ने बताया कि एनटीपीसी इस प्लास्टिक कचरे से रोजाना करीब 400 किलोवाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे