लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी कोरबा ने देश में विद्युत उत्पादन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:47 IST

Open in App

कोरबा, 17 जुलाई छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के संयंत्र ने देश में विद्युत उत्पादन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

एनटीपीसी के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से जून की प्रथम तिमाही के दौरान पश्चिमी क्षेत्र-2 के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा ने 97.61 प्रतिशत ‘संयंत्र लोड फैक्टर’ (पीएलएफ) के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान एनटीपीसी कोरबा ने 97.61 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 5542.62 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया जो कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में उत्पादित 5480.80 मिलियन यूनिट से 1.12 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि 38 वर्षों के परिचालन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करना एनटीपीसी के बेहतर परिचालन का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि विद्युत उत्पादन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के साथ ही कोरबा इकाई को भारतीय उद्योग परिसंघ, मिशन एन फाउंडेशन, ग्रीनटेक और सोशल ऑडिट 8000 जैसी प्रमाणन एजेंसियों द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी पश्चिम क्षेत्र-दो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीन संयंत्र सीपत, कोरबा तथा लारा और मध्य प्रदेश में दो संयंत्र गाडरवारा और खरगोन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल