लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के बीच एनटीपीसी कहलगांव इकाई में फुल लोड पर बिजली उत्पादन जारी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 00:42 IST

Open in App

भागगलपुर, 13 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार के भागलपुर जिल में स्थित एनटीपीसी कहलगांव इकाई में फुल लोड पर बिजली उत्पादन जारी है।

एनटीपीसी की कहलगांव बिजली परियोजना के कार्यकारी निदेशक बी सुदर्शन ने बृहस्पतिवार को बताया कि महामारी के इस कठिन समय में देश की बिजली की मांग को पूरा करते परियोजना की सभी सातों यूनिटों से 96.78 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर पर फिलवक्त 2264.60 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की इस दूसरी लहर में परियोजना के अबतक 361 कर्मचारी और उनके परिजन कोविड-19 ये संक्रमित हुए हैं जिनमें से 295 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

सुदर्शन ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मियों के संक्रमित होने के बाद भी परियोजना का बिजली उत्पादन निर्बाध गति से चलता रहा।

उन्होंने बताया कि इसके लिये महाप्रबंधक नीरज कपूर के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया तथा पृथक-वास केंद्र में सारी सुविधा विकसित की गई। वह खुद निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे।

सुदर्शन ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिये एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते रहे। कर्मचारियों को परियोजना प्रबंधन की ओर से आवश्यक उपस्कर भी उपलब्ध कराये गये। गंभीर तौर पर प्रभावित कर्मचारियों और आश्रित परिवारों के सदस्यों को बिना विलंब किये बाहर के अस्प्तालों में बेहतर उपचार के लिये भेजा गया।

उन्होंने बताया कि परियोजना के अवासीय परिसर में रहनेवालों को सभी आवश्यक वस्तुओ को फोन कॉल द्वारा होम डिलेवरी कराई जाती रही। अब कर्मियों के लिये टीकाकरण अभियान की भी शुरूआत की गई है। कर्मियों तथा परिजनों समेत सहायक एजेंसियों और सीआईएसएफ से कोरोना वैक्सिन लेने के लिये रजिस्ट्रेशन कराने की भी अपील की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos