लाइव न्यूज़ :

एनटीसीए ने राजाजी बाघ अभयारण्य के आंतरिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:09 IST

Open in App

ऋषिकेश, 14 अक्टूबर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने उत्तराखंड वन विभाग से राजाजी बाघ अभयारण्य के भीतरी और महत्वपूर्ण बाघ आवास क्षेत्र में सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है ।

अभयारण्य के चिल्ला और मोतीचूर संभाग में पर्यटन गतिविधि की शुरूआत एक सितंबर को हुयी थी ।

उत्तराखंड के मुख्य वन्यवजीव संरक्षक को छह अक्टूबर को लिखे पत्र में एनटीसीए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अभयारण्य के आंतरिक और महत्वपूर्ण बाघ आवास क्षेत्र में सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है ।

पत्र में कहा गया है कि 2012 में जारी एनटीसीए की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है।

इस संबंध में संपर्क करने पर उत्तराखंड के वन बल के प्रमुख राजीव भर्तारी ने कहा कि एनटीसीए के आदेश को लागू किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल