लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई का मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान

By भाषा | Updated: February 2, 2021 23:34 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में छात्रों से आर्थिक सहयोग जुटाने लिये ‘एक रुपया राम के नाम’ मुहिम शुरू की है।

हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने ऐसे किसी अभियान से अनभिज्ञता जाहिर की है।

कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित कामर्स कॉलेज से इसकी शुरुआत की। कॉलेज में पहले दिन तीन सीलबंद बक्सों में छात्रों से मंदिर निर्माण के लिये राशि एकत्रित की।

इस 15 दिवसीय मुहिम के तहत राज्य के सभी कॉलेजों से धन एकत्रित किया जायेगा और एकत्रित राशि को अयोध्या में राम मंदिर प्रशासन को सौंपा जायेगा।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं ने जब पवन बंसल से एनएसयूआई द्वारा धन जुटाने के अभियान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामलें की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इतनी स्वायत्ता तो सबको होती है। लेकिन भाजपा ने जो किया है वह उसका हिस्सा नहीं है। मंदिर की नींव रखने के बाद भाजपा ने इसे अलग रंग दिया है। लोगो ने मुझसे भी सम्पर्क किया था लेकिन मैंने नहीं (चंदा) दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। हम धार्मिक है और धर्म एक व्यक्तिगत आस्था का विषय है। मैं हिन्दू हूं लेकिन बाहर निकल कर नहीं।’’

बंसल ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और उसकी हिसाब से काम करते है जो हमारा संविधान कहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे