लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया विवि परिसर में विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:54 IST

Open in App

भोपाल, 29 दिसंबर कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुधवार को यहां बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मजबूर किया और उन पर लाठीचार्ज भी किया और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया।

हालांकि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने का खंडन करते हुए कहा कि कुछ छात्रों को मौके से बागसेवनिया पुलिस थाने लाया गया था।

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कुलपति के कहने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और अनेक प्रदर्शनकारियों को थाने ले आए। पुलिस उन्हें मिलने की अनुमति भी नहीं दी।

बागसेवनिया थाने के निरीक्षक संजीव कुमार चौकसे ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ आक्रोशित छात्रों को धारा 151 के तहत पकड़ कर थाने लाया गया और बाद में एसडीएम की अदालत में पेश किया गया।

एनएसयूआई के सूत्रों ने बताया कि एसडीएम अदालत ने देर शाम को छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी