लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सांसदों के निवास के सामने एनएसयूआई का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:19 IST

Open in App

जयपुर, दो दिसम्बर केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने बुधवार को राजस्थान में सांसदों के निवास स्थानों के सामने प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी और अन्य नेताओं ने जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड और राजसमंद की सांसद दीया कुमारी के निवास स्थानों के सामने प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई के प्रवक्ता ने बताया कि अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य के अन्य सांसदों के घरों के सामने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए।

इधर भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सांसदों के घेराव पर कहा कि कांग्रेस कृषि कानूनों पर राजनीति कर किसानों को उकसाने का काम कर रही है और सिर्फ प्रतिपक्ष के नाते विरोध दर्ज करवाने का काम कर रही है।

राजस्थान में भाजपा के 24 और एक आरएलपी (एनडीए का गठबंधन) के सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे