लाइव न्यूज़ :

डीयू में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सूचना देने के लिए एनएसयूआई ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विद्याथियों को जानकारी देने के मकसद एक हेल्पलाइन नंबर आरंभ किया है।

एनएसयूआई की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9268030030 की शुरुआत करते हुए इस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करना उनके संगठन का कर्तव्य है।

कुंदन ने कहा, ‘‘हमने हमेशा छात्रों की परेशानी को समझा है। आज दूसरी विचारधाराओं के लोग भी हमसे जुड़ रहे हैं। सभी छात्रों का जल्द टीकाकरण होना चाहिए और इसके बाद छात्र संघ का चुनाव होना चाहिए।’’

उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई एनएसयूआई में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना काल में जब एनएसयूआई लोगों की मदद कर रहा थी तो एबीवीपी के लोग घरों में बैठे हुए थे। मैं राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर एनएसयूआई से जुड़ा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां