लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों के लिए एनएसयूआई ने शुरू की मुफ्त एंबुलेंस सेवा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शु्क्रवार को मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की।

संगठन ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के सभी कोविड मरीजों के लिए यह सुविधा होगी। लोग तीन मोबाइल नंबरों- 9756266887, 9560000910 और 9169515455 पर संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

एनएसयूआई ने कहा कि उसके पास दो एंबुलेंस होंगी और इनमें ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी तथा मरीजों से सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में यह जरूरी है कि हम अपनी जिम्मेदारियां समझें। हमारा यह ‘सहयोग अभियान’ सिर्फ लोगों की मदद के लिए नहीं, बल्कि समाज खासकर युवाओं को यह संदेश देने के लिए भी है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल