लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को ‘छात्र अधिकार मार्च’ का आयोजन किया।

पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में संसद की ओर मार्च किया। इस दौरान उन्होंने ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ के नारे लगाए।

इस मौके पर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में ‘लेटरल इंट्री (सीधी भर्ती) ’ की व्यवस्था को लेकर सरकार की आलोचना की और कहा कि यह युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना पर हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘लाखों छात्र यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेटर इंट्री के कारण न सिर्फ आरक्षिण श्रेणी, बल्कि सामान्य वर्ग के युवाओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।’’

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लॉकडाउन और किसान आंदोलन के समय लंगर आयोजित करने के लिए एनएसयूआई की तारीफ की।

इस मौके पर उन्होंने ‘जय संविधान, जय नौजवान’ का नारा भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन