लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई ने 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की मांग की, शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया और कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की।

एनएसयूआई ने एक बयान में कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की अगुवाई में कुछ कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ‘पहले सुरक्षा, फिर परीक्षा’ के नारे लगाए।

इस मौके पर नीरज कुंदन ने कहा, ‘‘महामारी के समय भी छात्रों को हर रोज मानसिक रूप से प्रताड़ित कर इस सरकार ने हमें सांकेतिक प्रदर्शन के लिए मजबूर कर दिया। इस विषय को लेकर मैंने कुछ दिनों पहले मंत्रालय को पत्र भी लिखा था।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा का विकल्प तलाशना चाहिए क्योंकि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?