लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए आयु संबंधी छूट, अतिरिक्त अवसर की मांग की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सोमवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण तय परीक्षाओं में विलंब को देखते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयु संबंधी छूट और अतिरिक्त अवसर दिया जाना चाहिए।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने यह भी कहा कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाना चाहिए।

कुंदन ने पत्र में कहा, ‘‘अभ्यर्थियों को आयु में छूट और अतिरिक्त अवसर देने के साथ ही यह महत्वपूर्ण है कि परीक्षा से पहले इनके लिए टीकाकरण नीति बनाई जाए।’’

उन्होंने आग्रह किया कि यूपीएससी, सीए, नीट, जेईई, एसएससी-सीएचएसएल, यूजीसी और नेट जैसी परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे