लाइव न्यूज़ :

समय से आंतरिक मूल्यांकन नहीं सौंपने के लिए एनएसयूआई ने विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 13:03 IST

Open in App

आइजोल, 23 जून कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई ने मिजोरम सरकार से एक विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करते हुए आरोप लगाया है कि इस विद्यालय ने समय पर 20 से अधिक छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक एमबीएसई के पास जमा नहीं किए, जिसकी वजह से बोर्ड ने इन विद्यार्थियों को परीक्षा में विफल करार दे दिया।

एनएसयूआई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) द्वारा 18 जून को जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इन विद्यार्थियों के आतंरिक मूल्यांकन के अंक नहीं जोड़े गए।

बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के परिणाम और आतंरिक मूल्यांकन में एमबीएसई ने मंगलवार को सुधार भी किये हैं।

एनएसयूआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आइजोल के गवर्नमेंट मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल के कम से कम 23 बच्चों को परीक्षा में विफल करार दे दिया गया क्योंकि विद्यालय बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले उसके समक्ष आतंरिक मूल्यांकन के अंक जमा करने में ‘विफल’ रहा।

बोर्ड के अधिकारियों ने इन विद्यार्थियों की संख्या 25 बताई है।

विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित सभी विद्यार्थियों से और उनके अभिभावकों से उनकी भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगते हुए इसे गलती माना है।

एमबीएसई के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बोर्ड की परीक्षा समिति ने 25 विद्यार्थियों के अंक में सुधार किए हैं और अंतिम मार्क्सशीट बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार को अपलोड कर दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन