लाइव न्यूज़ :

निडर होकर अपनी विचारधारा पर चलें एनएसयूआई कार्यकर्ता: गहलोत

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:47 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भाजपा, आरएसएस पर निशाना साधते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं का आहृवान किया कि हमें निडर होकर हमारी विचारधारा पर चलना है और कामयाब वही होता है जो सच्चाई पर चलता है।

एनएसयूआई के 51वें स्थापना दिवस पर राजस्थान एनएसयूआई कार्यालय पर आयोजित समारोह को आनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा,'भाजपा और आरएसएस वाले खाली हिन्दुत्व की बात करते हैं ... तो माहौल हिन्दुत्व का बन गया है तो हम भी घबरा गये हैं.. वोट देंगे ही नहीं हमें लोग.. घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।'

गहलोत ने आगे कहा, ‘‘ हमें निडर होकर के हमारी विचारधारा पर चलना है और कामयाब वही होता है जो सच्चाई पर चलता है। सच्चाई हमारे पक्ष में है उनके (भाजपा, आरएसएस) पक्ष में नहीं है।'

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण एक झटके में कर दिया। 14 बैंकों को सरकारी बैंक बना दिया। गहलोत ने कहा,' रात को घोषणा की.. मोदी की तरह नोटबंदी की नहीं की नोटबंदी आज दुख दे रही है देश को.. आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह