लाइव न्यूज़ :

एनएसजी की ब्लैक कैट रैली का बेंगलूरू में शानदार स्वागत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की ब्लैक कैट रैली ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ का शुक्रवार को यहां पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया और इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार रैली को हरी झंडी दिखाने वाले कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि अगर लोग देश में सुरक्षित महसूस करते हैं तो इसका श्रेय जवानों को जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश के प्रत्येक सैनिक को सलाम करना चाहता हूं। अगर आज हम सुरक्षित हैं तो यह हमारे जवानों के बलिदान की वजह से है जो चरम मौसम के बावजूद हमारे देश की चौबीसों घंटे सुरक्षा करते हैं। मुझे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तौर पर सुदर्शन भारत परिक्रमा रैली का हिस्सा बनकर खुशी है।’’

इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता पी एन प्रकाश, वन्यजीव फोटोग्राफर गिरि कावले और अशोक चक्र से सम्मानित दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की ओर से उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो अक्टूबर को नयी दिल्ली में लाल किले से एनएसजी कार रैली को हरी झंडी दिखायी थी।

एनएसजी के महानिदेशक एम ए गणपति ने बताया कि रैली विभिन्न राज्यों और भारत के महत्वपूर्ण शहरों से गुजरते हुए 7,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां