लाइव न्यूज़ :

एनएसजी इकाई के अधिकारी ने मास्क ना पहनने को लेकर रोकने पर पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:44 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), एक जुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ‘स्पेशल रेंजर्स ग्रुप’ में तैनात 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने को लेकर टोकने पर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। महाराष्ट्र में कोविड-19 दिशा-निर्देश के तहत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुए हादसे में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और दो अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में नए प्रतिबंध लागू किए गए थे और नगर नाका चौक पर छावनी थाने के कर्मियों की एक टीम को वाहनों की जांच करने के लिए तैनात किया गया था। आरोपी अग्दव भूमि फुलंब्री तालुका का निवासी है, जो अपने भाई के साथ अपने गांव जा रहा था, जब मास्क ना पहनने के लिए उसे पुलिस ने रोका। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह एनएसजी के लिए काम करता है। इसके बाद कथित तौर पर उसका पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया और उसने उनके साथ मारपीट की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके भाई को थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ भादंस की धारा 353, 332, 504, 188, 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस मामले में सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के ‘स्पेशल रेंजर्स ग्रुप’ में तैनात था। मैंने उसके वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे