लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर, जम्मू में वायु सेना अड्डों पर ड्रोन रोधी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एनएसजी तैनात: गणपति

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:25 IST

Open in App

गुड़गांव, 16 अक्टूबर आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को श्रीनगर और जम्मू में भारतीय वायु सेना अड्डों पर ड्रोन रोधी सुरक्षा कवच मुहैया कराने के लिए तैनात किया गया है। बल के महानिदेशक एम ए गणपति ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू में भारतीय वायु सेना अड्डे पर 27 जून को सीमा पार से आए दो मानव रहित एरियल व्हिकल्स (यूएवी) ने बम गिराए थे। इस घटना में वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए थे और इमारत के एक हिस्से को क्षति पहुंची थी।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बल के ये दो प्रतिष्ठान पाकिस्तान की सीमा के नजदीक हैं और ‘संवेदनशील’ श्रेणी में आते हैं। एनएसजी के प्रमुख ने कहा कि संघीय आतंकवाद रोधी और हाइजैक रोधी कमांडो बल आतंकवाद रोधी क्षमता का विस्तार कर रहा है और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से खुद को निपटने के लिए तैयार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बल की बम निरोधक टीम ने आईईडी और टिफिन बम को निष्क्रिय कर दिया था। उन्होंने यहां मानेसर में बल के 37वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि एनएसजी को भारतीय वायु सेना के श्रीनगर और जम्मू अड्डों पर ड्रोन हमले से रक्षा के लिए ‘तैनात’ किया गया है और यह प्रणाली ‘सफलतापूर्वक’ काम कर रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ इन दो ठिकानों पर तब तक तैनाती जारी रहेगी जब तक एक पूर्णकालिक स्वतंत्र ड्रोन रोधी प्रणाली की तैनाती इन दो अड्डों पर नहीं हो जाती।’’

अधिकारी ने बताया कि एनएसजी के पास ड्रोन रोधी उपकरण, रडार, जैमर और ड्रोन गिराने वाली बंदूक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू अड्डे पर ड्रोन हमले के शीघ्र बाद एनएसजी की ‘तकनीकी निगरानी’ टीम को अड्डे पर भेजा गया था, जिसने वहां अपने उपकरण तैनात किए।

गणपति से जब यह पूछा गया कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान में विशेष रूप से प्रशिक्षित इस बल को तैनात नहीं किया जाता तो उन्होंने कहा कि एनएसजी को बंधकों को मुक्त कराने, अपहरण रोधी कार्यों में दक्षता प्राप्त है और जब भी उनकी जरूरत होगी, बल उस पर प्रतिक्रिया देगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बल और इसके अभियानों की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए एक ‘स्वतंत्र सुरक्षा नीति’ लेकर आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल