लाइव न्यूज़ :

एनएसडी स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘आजादी की कहानियों’ पर करेगा नाटकों का मंचन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 74वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आजादी की कहानियों से प्रेरित नाटकों का मंचन करेगा।

इसने कहा कि ‘जगदंबा’, ‘बापू’ और ‘पहला सत्याग्रही’ नामक तीन नाटकों की श्रृंखला का मंचन यहां एनएसडी के अभिमंच सभागार में किया जाएगा जिसका उद्घाटन 12 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे।

तीन दिन के इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और अन्य के योगदान की झलक दिखाई देगी।

एनएसडी के अध्यक्ष परेश रावल ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं की अपनी खुद की प्रेरणाएं, अपने खुद के संदेश हैं, जिन्हें आज का भारत आत्मसात कर सकता है और आगे बढ़ सकता है। हमें इन प्रेरक आख्यानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करना होगा और यह मंच उनमें से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे