लाइव न्यूज़ :

एनएससीएन-आईएम नेता मुइवा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन अगस्त विद्रोही नगा नेता थुयिंगालेंग मुइवा को दिमापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड- इसाक मुइवा (एनएससीएन-आईएम) के 87 वर्षीय महासचिव मुइवा को नगालैंड के दिमापुर स्थित क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस ऐंड रिसर्च (सीआईएचएसआर) में करीब एक सप्ताह पहले उम्र संबंधी बीमारियों के कारण भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि मुइवा की हालत अब स्थिर है।

एनएससीएन-आईएम ने एक बयान जारी कर अपने नेता की देखभाल करने पर सीआईएचएसआर के डॉक्टरों, नर्स और अन्य कर्मियों की प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि मुइवा और दिवंगत इसाक चिशी स्वू एनएससीएन-आई के करीब चार दशक से क्रमश: महासचिव और अध्यक्ष पर रहे हैं। स्वू के 88 साल की उम्र में वर्ष 2016 में हुए निधन से पहले दोनों नेता केंद्र सरकार के वार्ताकार से नगालैंड में सात दशक पुरानी उग्रवाद की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वार्ता कर रहे थे।

मुइवा और सरकार के वार्ताकार आरएन रवि के बीच तीन अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृत्व में मसौदा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए जिसे स्थायी समाधान के लिए एक बड़ा कदम माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह