लाइव न्यूज़ :

भारत में 2017 और 2018 में कुल 1198 लोगों पर लगा NSA, हिरासत में अभी भी हैं 563 लोग

By भाषा | Updated: September 16, 2020 19:06 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि इसी प्रकार साल 2018 में 697 लोगों को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में रासुका के तहत साल 2017, और 2018 में सर्वाधिक संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। 2017 व 2018 के दौरान रासुका के तहत हिरासत में लिए जाने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार है। कठोर कानून रासुका के तहत 2017 में पूरे देश में 501 लोगों को हिरासत में लिया गया।

नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2017 और 2018 में देश भर में 1,198 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। इनमें से बोर्डों की समीक्षा के बाद 635 लोगों को रिहा कर दिया गया तथा 563 लोग अब तक हिरासत में हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह भी बताया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की 2018 की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश में रासुका के तहत साल 2017, और 2018 में सर्वाधिक संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है।

उन्होंने बताया कि कठोर कानून रासुका के तहत 2017 में पूरे देश में 501 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 229 लोगों को बोर्डों की समीक्षा के बाद रिहा कर दिया गया। कुल 272 लोग अब तक हिरासत में हैं। मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार साल 2018 में 697 लोगों को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया।

इनमें से 406 को बोर्डों की समीक्षा के बाद रिहा कर दिया गया जबकि 291 लोग अब तक हिरासत में हैं। मध्यप्रदेश में 2017 और 2018 में रासुका के तहत 795 लोग हिरासत में लिए गए जिनमें से बोर्डों की समीक्षा के बाद 466 लोगों को रिहा कर दिया गया। फिलहाल 329 लोग हिरासत मे हैं।

उत्तर प्रदेश में रासुका के तहत 2017 और 2018 में 338 लोगों को हिरासत में लिया गया। बोर्डों की समीक्षा के बाद इनमे से 150 को रिहा कर दिया गया और 188 लोग अभी भी हिरासत में हैं। भाषा मनीषा माधव मनीषा माधव माधव

टॅग्स :इंडियासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित