लाइव न्यूज़ :

एनएसए अजीत डोभाल के आवास पर सुरक्षा में चूक, सीआईएसएफ के तीन कमांडो बर्खास्त, दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, जानें क्या है आखिर पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 18:08 IST

दिल्लीः सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्ति को एनएसए के आवास के बाहर पकड़ लिया गया और उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा चूक की यह घटना 16 फरवरी को हुई थी।सीआईएसएफ की विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) इकाई द्वारा सुरक्षा कवर मुहैया कराया गया है।अधिकारियों ने बताया कि एसएसजी के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के आवास पर इस साल की शुरुआत में एक सुरक्षा चूक होने को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि सीआईएसएफ की ‘वीआईपी’ सुरक्षा इकाई के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डोभाल को केंद्रीय अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) सुरक्षा सूची के तहत ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उन्हें सीआईएसएफ की विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) इकाई द्वारा सुरक्षा कवर मुहैया कराया गया है। सुरक्षा चूक की यह घटना 16 फरवरी को हुई थी।

सीआईएसएफ द्वारा की गई जांच में विभिन्न आरोपों में पांच अधिकारियों को दोषी पाए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश किये जाने के बाद यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि एसएसजी के तीन कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

सुरक्षा इकाई का नेतृत्व कर रहे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और उनके पद के ठीक नीचे के कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। तीन कमांडो को बर्खास्त किया गया है वे सुरक्षा प्रदान करने के लिए उस दिन एनएसए के आवास पर मौजूद थे। सुरक्षा में सेंध लगाने वाले व्यक्ति को एनएसए के आवास के बाहर पकड़ लिया गया और उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था। 

टॅग्स :अजीत डोभालCISFदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं