लाइव न्यूज़ :

एनएसए अजीत डोभाल ने 34 सीबीआई अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सीबीआई के 34 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी।

उन्होंने कहा कि यह संयोग की बात है कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के दिन हुआ।

डोभाल ने भ्रष्टाचार को रणनीतिक प्राथमिकता के तौर पर उखाड़ फेंकने के महत्व पर बल दिया।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, “उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़कर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों द्वारा राष्ट्र की व्यापक सेवा करने में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया… उन्होंने पदक विजेताओं को बधाई दी और उनसे भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिये पेशेवर क्षमता में सुधार के लिये प्रयास करने का अनुरोध किया।”

डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने ‘हैंडबुक ऑन इन्वेस्टीगेशन एब्रॉड’ का विमोचन भी किया जो अन्य देशों से साक्ष्य और आपराधिक खुफिया जानकारी एकत्र करने के “औपचारिक व अनौपचारिक सहायता माध्यमों” के उपयोग के बारे में अधिकारियों को जानकारी देती है।

शुक्ला ने इस मौके पर सीबीआई के गठन के बाद से ही उसके काम की सराहना की। शुक्ला का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख जांच एजेंसी के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के अलावा सीबीआई निरोधात्मक सतर्कता के संदर्भ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

डोभाल से पुरस्कार प्राप्त करने वालों में एएसपी सुमन कुमार भी शामिल हैं जिन्होंने बैंक धोखाधड़ी मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के मामले की जांच की, जिसकी वजह से लंदन की अदालत से प्रत्यर्पण के आदेश हुए। उनके अलावा नोएडा के एक इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार के बड़े मामले की जांच की निगरानी करने वाले संयुक्त निदेशक एनएम सिंह और एएसपी विजय कुमार शुक्ला भी शामिल हैं जिन्होंने बदायूं खुदकुशी मामले और तूतीकोरिन में हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा