लाइव न्यूज़ :

नई रक्षा नीति के साथ तैयार है भारत, एनएसए डोभाल की अध्यक्षता वाली कमेटी जल्द देगी रिपोर्ट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 11:31 IST

डीपीसी की रिपोर्ट कमोबेश तैयार है। कुछ चीज़ों को अंतिम रूप दिया जाना है जिसे अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद इस रिपोर्ट के कुछ हिस्से को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को सौंपी जानी वाली इस रिपोर्ट में भविष्य के वार फ्रंट, नेवल एक्सपेंडिनरी फोर्स और राष्ट्रीय शक्ति का प्रोजेक्शन शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाए जाने की घोषणा की थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता वाली भारतीय की डिफेंस प्लानिंग कमेटी (डीपीसी) अक्टूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की रिपोर्ट पेश कर सकती है। सरकार को सौंपी जानी वाली इस रिपोर्ट में भविष्य के वार फ्रंट, नेवल एक्सपेंडिनरी फोर्स और राष्ट्रीय शक्ति का प्रोजेक्शन शामिल है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डीपीसी की रिपोर्ट कमोबेश तैयार है। कुछ चीज़ों को अंतिम रूप दिया जाना है जिसे अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद इस रिपोर्ट के कुछ हिस्से को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

डीपीसी 2018 में गठित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाए जाने की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत 2 साल के लिए भारत के पहले सीडीएस नियुक्त हो सकते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के इस नए ड्राफ्ट में भारत के न्यूक्लियर हथियार के इस्तेमाल करने की नीति का संभावित जिक्र होगा। इसके अलावा भारत के मिलिट्री थ्रेट के बारे में भी नीति बनेगी। डोभाल की अध्यक्षता वाली कमेटी अपनी रिपोर्ट में यह भी बताएगी कि इंडियन नेवी को करोड़ों रुपये के एयरक्राफ्ट की जरूरत है अथवा अधिक एयर बेस बनाने की जरूरत है।

इस बीच सीडीएस की शक्तियों को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट भी जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी। सीडीएस से तीनों सेवाओं के ज्यादा एकीकरण को बल मिलेगा। यह रक्षामंत्री को सीधे रिपोर्ट करेगा। इसके अलावा तमाम रणनीतियों को तीनों सेना के साथ सामंजस्य बिठाकर लागू करेगा।

टॅग्स :भारतीय सेनाअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया